ग्रामीण और लोक मीडिया
ग्रामीण क्षेत्रों और लोक जीवन से जुड़े विषयों को प्रमुखता के साथ सामने लाने का प्रयास। आम लोगों की आवाज़ और उनके अनुभवों को समाचार के माध्यम से व्यापक पाठकों तक पहुंचाना इस पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कलाकारों की दुनिया
विशिष्टता की दौड़ से बाहर रहने वाले साधारण कलाकारों की प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच देने का प्रयास। उनकी कला और उनके अनुभवों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।
लेखक और कवि
लेखकों और कवियों की रचनात्मक दुनिया से जुड़े विषयों को स्थान देना तथा साहित्यिक अभिव्यक्तियों और विचारों को पाठकों तक पहुंचाना विविधा का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।
गायक और लोक प्रतिभाएं
गायकों और लोक प्रतिभाओं से जुड़े विषयों, उनकी कला और उनके अनुभवों को सामने लाने का प्रयास। स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान और संवाद का अवसर देना इस मंच की विशेषता होगी।
समाजसेवी और जनसेवा
समाज के लिए कार्य करने वाले समाजसेवियों और उनके योगदान को सामने लाना। लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले प्रयासों और अनुभवों को पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश।
साक्षात्कार और वार्तालाप
त्रिपुर सुंदरी समाचार पर कलाकारों, लेखकों, कवियों, गायकों और समाजसेवियों के साथ निरंतर साक्षात्कार और वार्तालाप के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।